पश्चिम मध्य रेल के कोटा जंक्शन में प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य हेतु रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में 18 जुलाई तक लिया गया 15 दिवसीय ब्लॉक को अब 6 दिन के लिए बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व जारी अधिसूचना के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन, कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित तथा कुछ गाड़ियों का आंशिक संचालन सोगरिया स्टेशन से संबंधित परिचालनिक व्यवस्थाएं अब 24 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगी। कोटा स्टेशन पर अन्य सभी प्लेटफॉर्म से रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
ब्लॉक अवधि में परिचालनिक व्यवस्थाओं के कारण कुछ गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान में अतिरिक्त समय लग सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर समय से पूर्व पहुंचे। प्रभावित गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है.-
24 जुलाई तक प्लेटफॉर्म परिवर्तित रेलगाड़ियों:-
प्लेटफॉर्म नंबर 4 से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस, 19814 सिरसा-कोटा एक्सप्रेस, 19808 सिरसा कोटा एक्सप्रेस, 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, 61613 घाटोली कोटा मेमू ट्रेन, 11603 कोटा-बीना मेमू ट्रेन, 22982 श्रीगंगानगर कोटा एक्सप्रेस, 13237/13238 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस एवं 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-3 से तथा गाड़ी संख्या 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-2 से किया जाएगा। परिचालनिक आवश्यकता के अनुसार कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में आवश्यकतानुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है।
24 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग से संचालित रेल गाड़ियाँ :- इन गाड़ियों का संचालन कोटा जंक्शन के स्थान पर गुड़ता- कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस सोगरिया (आगमन 02:10 बजे प्रस्थान 02:20 बजे) कोटा चंबल केबिन-गुड़ता होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी।
गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस गुड़ता-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया (आगमन 23:30 बजे, प्रस्थान 23:40 बजे) होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी।
24 जुलाई तक सोगरिया स्टेशन पर समापन करने वाली गाड़ियां :-
गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस 23 जुलाई तक कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
गाड़ी 22984 इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
गाड़ी संख्या 61634 बीना-कोटा मेमू सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
24 जुलाई तक सोगरिया स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी:-
गाड़ी संख्या 61633 कोटा-बीना मेमू कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी के प्लेटफॉर्म, समय एवं परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी एनटीईएस ऐप, स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड अधवा पूछताछ काउंटर से अवस्य प्राप्त करें तथा निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-WCR & RSB

