उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज मण्डल के कानपुर सेट्रल-टूण्डला रेलखण्ड के मध्य स्थित पनकीधाम स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इण्टरलॉकिंग कार्य एवं चौथी लाइन डालने हेतु यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.07.2026 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
2.गाडी संख्या 12324, बाडमेर-हावडा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.07.2026 को बाडमेर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21.07.26 व 24.07.26 को (02 ट्रिप) हावडा से प्रस्थान करेगी वह प्रयागराज मण्डल पर 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2.गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.07.26 व 23.07.26 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह वह प्रयागराज मण्डल पर 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3.गाडी संख्या 04112, गांधीग्राम-प्रयागराज स्पेषल रेलसेवा दिनांक 30.05.26 को गांधीग्राम से प्रस्थान करेगी वह आगरा व प्रयागराज मण्डल पर 01 घंटे 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
4.गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.07.2026 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह प्रयागराज मण्डल पर 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
5.गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.07.2026 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह प्रयागराज मण्डल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR

