श्रावणी मेला के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन–मधुपुर जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन–मधुपुर जंक्शन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। सूचना के अनुसार ट्रेन 08895 शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन से 04:30 बजे प्रस्थान कर रविवार को 06:00 बजे मधुपुर जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 08896 रविवार को मधुपुर जंक्शन से 09:00 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन पहुंचेगी।

जारी समय-सारणी के अनुसार ट्रेन दोनों दिशाओं में रांची, चित्तरंजन सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। अतिरिक्त ठहरावों में गोंदिया जंक्शन, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग जंक्शन, रायपुर जंक्शन, भाटापारा, बिलासपुर जंक्शन, चांपा जंक्शन, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, झारसुगुड़ा जंक्शन, बामड़ा, गरपोस, राजगांगपुर, राउरकेला, ओड़गा, बानो, पोकला, थावे, मुरी, झालिदा, कोटशिला (केवल 08896 के लिए), बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा जंक्शन, कतरासगढ़ और धनबाद स्टेशन शामिल हैं।

08895 ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन से 01/08, 08/08, 15/08, 22/08 और 29/08/2026 को कुल पाँच फेरे लगाएगी, जबकि 08896 मधुपुर जंक्शन से 02/08, 09/08, 16/08, 23/08 और 30/08/2026 को कुल पाँच फेरे संचालित होगी। ट्रेन की रचना में वातानुकूलित 3-टियर के 4 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) के 4 कोच तथा एसएलआरडी के 2 कोच शामिल होंगे। यह ट्रेन मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- ER

Previous Next

TAGGED