श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05028/05027 बरहनी–देवघर–बरहनी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के चलने से देवघर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। यह ट्रेन बरहनी, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और देवघर के बीच संचालित होगी तथा दोनों दिशाओं में शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, आनंद नगर, कप्तानगंज, रामकोला, पड़रौना, तमकुही रोड, थावे, गोपालगंज, दिघवा दुबौली, मशरख, महेन्द्रा, खैरा, दिघवारा, सोनपुर, देसरी, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बेगूसराय, साहेबपुर कमाल, बाराहाट जंक्शन और बांका स्टेशनों पर भी ठहरेगी। 05028 बरहनी से प्रतिदिन 28.07.2026 से 29.08.2026 तक तथा 05027 देवघर से प्रतिदिन 29.07.2026 से 30.08.2026 तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में कुल 33-33 ट्रिप चलेंगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 16 अनारक्षित कोच होंगे। यह मेला/एक्सप्रेस श्रेणी की विशेष ट्रेन श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- ER

