रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार- खड़की- हिसार स्पेशल एवं हिसार -तिरुपति- हिसार रेल सेवाओं को नियमित रेल सेवाओं के रूप में संचालित किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-
1. गाड़ी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का गाड़ी संख्या 22979/22980 हिसार-खडकी - हिसार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालन
गाडी संख्या 22979, हिसार-खडकी साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.07.26 से हिसार से प्रत्येक रविवार को 04.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12.05 बजे आगमन व 12.15 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 08.00 बजे खडकी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22980, खडकी-हिसार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.07.26 से खडकी से प्रत्येक सोमवार को 17.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 14.40 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान कर 22.40 बजे हिसार पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी,जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी,भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, बसईरोड, कल्याण एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पावर कार डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।
2. गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का गाड़ी संख्या 14723/14724,हिसार तिरुपति हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालन
गाडी संख्या 14723, हिसार-तिरूपति साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.26 से हिसार से प्रत्येक शनिवार को 14.10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21:20 बजे आगमन एवं 21:30 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 09.30 बजे तिरूपति पहुँचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14724, तिरूपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.07.26 से तिरूपति से प्रत्येक सोमवार को 23.10 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 14:50 बजे आगमन एवं 15.00 बजे प्रस्थान कर 22.40 बजे हिसार पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामंगज मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाडा, औंगोल, नेल्लौर, गुडुर व रेनिगुंटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 08 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होगे।
नोट- इस रेल सेवा में 01 थर्ड एसी डिब्बा दिनांक 31 जुलाई 2026 तक अस्थाई रूप से लगाया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- NWR

