रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का प्रायोगिक आधार पर विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव निम्नवत प्रदान किया गया है।
फलस्वरूप 55516 थावे-पटना सवारी गाड़ी 18 जुलाई, 2026 से राजापट्टी स्टेशन 21.41 बजे पहुँचकर 21.43 बजे तथा शामकौड़िया स्टेशन 22.05 बजे पहुँचकर 22.07 बजे छूटेगी। इसी प्रकार, 55515 पटना-थावे सवारी गाड़ी 18 जुलाई, 2026 से शामकौड़िया स्टेशन 16.46 बजे पहुँचकर 16.48 बजे तथा राजापट्टी स्टेशन 17.13 बजे पहुँचकर 17.15 बजे छूटेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-ER

