रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-जयपुर- जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस एवं बांद्रा टर्मिनस -जैसलमेर -बांद्रा टर्मिनस रेलसेवाओं का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-
1.गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.07.26 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 01.14 बजे आगमन व 01.16 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12468, जयपुर - जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.07.26 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 04.02 बजे प्रस्थान करेगी।
2.गाडी संख्या 22931, बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर रेल सेवा दिनांक 25.07.26 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 08.08 बजे आगमन व 08.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22932, जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 18.07.26 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 18.54 बजे आगमन व 18.56 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- NWR

