05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष गाड़ी का संचलन आजमगढ़ से

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष गाड़ी का संचलन आजमगढ़ से 18 जुलाई से 26 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 20 जुलाई से 28 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 11 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05183 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 18 जुलाई से 26 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आजमगढ़ से 22.30 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 22.54 बजे, दूसरे दिन मऊ से 00.05 बजे, औंड़िहार से 01.15 बजे, बनारस से 02.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 03.32 बजे, प्रयागराज रामबाग से 04.40 बजे, सूबेदारगंज से 05.20 बजे, गोविन्दपुरी से 08.15 बजे, टूण्डला से 12.00 बजे, ईदगाह आगरा से 12.50 बजे, बयाना से 15.32 बजे, कोटा से 19.05 बजे, नागदा से 21.50 बजे, रतलाम से 22.50 बजे, तीसरे दिन वडोदरा से 01.55 बजे, सूरत से 03.45 बजे तथा बोरीवली से 07.17 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 08.10 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 28 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.07 बजे, सूरत से 14.15 बजे, वडोदरा से 15.45 बजे, रतलाम से 20.50 बजे, नागदा से 22.15 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.30 बजे, बयाना से 05.47 बजे, ईदगाह आगरा से 08.35 बजे, टूण्डला से 09.35 बजे, गोविन्दपुरी से 13.35 बजे, सूबेदारगंज से 16.55 बजे, प्रयागराज रामबाग से 17.47 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.57 बजे, बनारस से 20.15 बजे, औंड़िहार से 21.27 बजे, मऊ से 23.25 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 23.50 बजे छूटकर तीसरे दिन आजमगढ़ 00.25 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-ER

Previous Next

TAGGED