वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य , उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखण्ड के मध्य मऊ रानीपुर-रोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी:-

1.गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 27.07.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो होकर संचालित होगी।

2.गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28.07.26 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई होकर संचालित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED