इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को स्पीड अप किए जाने के कारण फतेहाबाद चन्द्रावती गंज से नीमच के मध्य स्थित स्टेशनों पर इस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19337, इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.07.2026 से इंदौर स्टेशन से अपने निर्धारित समय 19.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 19.50 बजे रवाना होगी तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर अपने निर्धारित समयानुसार पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR

Previous Next

TAGGED