उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य में तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 16.07.26, 19.07.26, 21.07.26, 23.07.26, 29.07.26, 31.07.26, 04.08.26 व 06.08.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर व बरेली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source - NR

