पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आगामी श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेनों का संचालन मौजूदा मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव के अनुसार जारी रहेगा। इस निर्णय का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को बेहतर ढंग से संभालना और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन 29/07, 05/08, 12/08, 19/08 और 26/08/2026 (बुधवार) तथा 02/08, 09/08, 16/08, 23/08 और 30/08/2026 (रविवार) को चलेगी। वहीं 04186 आसनसोल–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन 30/07, 06/08, 13/08, 20/08 और 27/08/2026 (बृहस्पतिवार) तथा 03/08, 10/08, 17/08, 24/08 और 31/08/2026 (सोमवार) को संचालित होगी।
ट्रेन में एसी-3 टियर के 2, शयनयान श्रेणी के 9, सामान्य द्वितीय श्रेणी चेयर कार के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) के 6 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 21 कोच होंगे। अन्य सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय निर्धारित तिथियों और समय-सारिणी के अनुसार अग्रिम आरक्षण एवं यात्रा संबंधी जानकारी सुनिश्चित कर लें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-ER

