पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नवद्वीप धाम और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा तथा रथ यात्रा के दौरान 03101 कोलकाता–खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन से संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 37752 कटवा–बैंडेल ईएमयू लोकल ट्रेन का विस्तार किया जाएगा। यह विस्तार 13.07, 14.07, 15.07, 21.07, 22.07 और 23.07.2026 को कोलकाता स्टेशन तक लागू रहेगा।
सूचना के अनुसार, विस्तारित खंड में ट्रेन का समय इस प्रकार रहेगा: बैंडेल से प्रस्थान 21:10 बजे, नैहाटी आगमन 21:30 बजे एवं प्रस्थान 21:40 बजे, दमदम जंक्शन आगमन 22:25 बजे एवं प्रस्थान 22:27 बजे तथा कोलकाता आगमन 22:40 बजे। यह ईएमयू स्पेशल ट्रेन मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से संबंधित स्टेशनों की जनसंबोधन प्रणाली द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- ER

