लोणावला–कर्जत खंड पर भूस्खलन के कारण चयनित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन / आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ 17 जुलाई 2026 तक

दिनांक 06.07.2026 को हुई भारी वर्षा के कारण लोणावला–कर्जत खंड पर अनेक स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।

वर्तमान में एक बहाल की गई लाइन से गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है तथा शेष लाइनों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि, व्यापक क्षति तथा चुनौतीपूर्ण कार्य परिस्थितियों को देखते हुए पूर्ण बहाली में कुछ समय लग सकता है।

अल्प सूचना पर गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ किए जाने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से व्यावहारिक निर्णय लिया गया है।

उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने निम्नलिखित गाड़ियों का अस्थायी रूप से मार्ग परिवर्तन / आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

दिनांक 11.07.2026 से 17.07.2026 तक लागू मार्ग परिवर्तन / आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ का विवरण निम्नानुसार है:

मार्ग परिवर्तन

दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण मार्ग से परिवर्तित गाड़ियाँ

18519 विशाखापट्टनम–एलटीटी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026 से 15.07.2026)

22102 मदुरै–एलटीटी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 10.07.2026)

11018 कराईकल–एलटीटी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 13.07.2026)

दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से परिवर्तित गाड़ियाँ

20919 एमजीआर चेन्नई–एकतानगर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 10.07.2026)

16614 कोयंबटूर–राजकोट एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 10.07.2026)

22718 सिकंदराबाद–राजकोट एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026, 13.07.2026 एवं 14.07.2026)

09420 तिरुचिरापल्ली–अहमदाबाद एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 12.07.2026)

20953 एमजीआर चेन्नई–अहमदाबाद एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 12.07.2026)

22193 दौंड–ग्वालियर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 12.07.2026)

22919 एमजीआर चेन्नई–अहमदाबाद एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 15.07.2026)

20967 सिकंदराबाद–पोरबंदर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 15.07.2026)

09628 सोलापुर–अजमेर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 16.07.2026)

मनमाड–दौंड कॉर्ड लाइन मार्ग से परिवर्तित गाड़ियाँ

20822 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026)

कल्याण–मनमाड–दौंड–सोलापुर मार्ग से परिवर्तित गाड़ियाँ

11017 एलटीटी–कराईकल एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026)

18520 एलटीटी–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026 से 17.07.2026)

22101 एलटीटी–मदुरै एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 15.07.2026)

सूरत–पालधी–मनमाड–दौंड–सोलापुर मार्ग से परिवर्तित गाड़ियाँ

20954 अहमदाबाद–एमजीआर चेन्नई एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026)

16613 राजकोट–कोयंबटूर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 12.07.2026)

22920 अहमदाबाद–एमजीआर चेन्नई एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 13.07.2026)

22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 13.07.2026, 15.07.2026 एवं 16.07.2026)

20968 पोरबंदर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 14.07.2026)

20920 एकतानगर–एमजीआर चेन्नई एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 15.07.2026)

09419 अहमदाबाद–तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 16.07.2026)

सूरत–पालधी–मनमाड–दौंड मार्ग से परिवर्तित गाड़ियाँ

22194 ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026)

09627 अजमेर–सोलापुर एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 15.07.2026)

20991 अजमेर–दौंड एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 16.07.2026)

दौंड कॉर्ड लाइन–मनमाड–भुसावल मार्ग से परिवर्तित गाड़ी

20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 13.07.2026)

पुणे में आंशिक समापन

11140 होस्पेटे–सीएसएमटी एक्सप्रेस (11.07.2026 से 16.07.2026 तक)

12116 सोलापुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस (11.07.2026 से 16.07.2026 तक)

खड़की में आंशिक समापन

11302 केएसआर बेंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस (11.07.2026 से 16.07.2026 तक)

11030 कोल्हापुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस (11.07.2026 से 17.07.2026 तक)

पुणे से आंशिक प्रारंभ

11029 सीएसएमटी–कोल्हापुर एक्सप्रेस (11.07.2026 से 17.07.2026 तक)

11301 सीएसएमटी–केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस (11.07.2026 से 17.07.2026 तक)

खड़की से आंशिक प्रारंभ

12115 सीएसएमटी–सोलापुर एक्सप्रेस (11.07.2026 से 17.07.2026 तक)

11139 सीएसएमटी–होस्पेटे एक्सप्रेस (11.07.2026 से 17.07.2026 तक)

बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है तथा मध्य रेल की टीम चौबीसों घंटे कार्यरत है।

मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर बहाली कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा रेल सेवाओं को शीघ्र सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गाड़ियों के परिचालन संबंधी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं अथवा NTES ऐप पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी अद्यतन जानकारी साझा की जा रही है।

प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न इस अस्थायी व्यवधान के दौरान यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल प्रशासन का सहयोग करें एवं धैर्य बनाए रखें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- CR

Previous Next

TAGGED