पुरी रथयात्रा के लिए गोंदिया–पुरी–गोंदिया के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पुरी रथयात्रा के अवसर पर गाड़ी संख्या 08801/08802 के रूप में गोंदिया–पुरी–गोंदिया स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 08801 गोंदिया–पुरी स्पेशल ट्रेन 16 एवं 29 जुलाई 2026 को गोंदिया से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 08802 पुरी–गोंदिया स्पेशल ट्रेन 17 एवं 30 जुलाई 2026 को पुरी से 13:00 बजे रवाना होगी।

ट्रेन का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खारियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच 2, शयनयान 10, तृतीय एसी 3 और द्वितीय एसी 2 सहित कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

इस विशेष ट्रेन के संचालन से रथयात्रा के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी तथा त्योहार के समय बढ़ने वाली यात्रा मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- SECR

Previous Next

TAGGED