यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 19.07.26 को (01 ट्रिप) एवं खडकी से दिनांक 20.07.26 को (01 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

नोट-उपरोक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- NWR

Previous Next

TAGGED