पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आगामी श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए 03236/03235 दानापुर–साहिबगंज–दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 02, 09, 16, 23 एवं 30.08.2026 (रविवार) को किया जाएगा। सूचना में कहा गया है कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 5 ट्रिप चलेंगी और 13236/13235 दानापुर–साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्ग, समय-सूची एवं ठहराव के अनुसार संचालित की जाएगी।
इस विशेष ट्रेन के संचालन से श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने और यात्रा को अधिक सुगम बनाने में भी सहायता मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- ER

