रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं - राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 11 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 05045/05046, लालकुआं - राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में लालकुआ से दिनांक 19.07.26 से 27.09.26 तक (11 ट्रिप) एवं राजकोट से दिनांक 20.07.26 से 28.09.26 तक (11 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
नोट-उक्त रेलसेवाओ का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- NWR

