पश्चिम मध्य रेल ने अयोध्या के लिए संचालित स्पेशल ट्रेन जबलपुर–अयोध्याधाम–जबलपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 01705/01706) का डभोरा रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान करने की जानकारी दी है। गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर–अयोध्याधाम स्पेशल ट्रेन का डभोरा स्टेशन पर 14 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक, जबकि गाड़ी संख्या 01706 अयोध्याधाम–जबलपुर स्पेशल ट्रेन का 15 जुलाई से 30 दिसंबर 2026 तक अस्थायी ठहराव रहेगा।
इस अस्थायी ठहराव से डभोरा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अयोध्या आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी एनटीईएस, रेल मदद (139) एवं रेलमद ऐप के माध्यम से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- WCR

