पश्चिम रेलवे वसई रोड के रास्ते वलसाड – वेलांकन्नि – डहाणू रोड के बीच चलाएगी स्‍पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से वलसाड – वेलांकन्नि – डहाणू रोड स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एक स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन संख्‍या 09030/09029 वलसाड – वेलांकन्नि – डहाणू रोड स्‍पेशल वाया वसई रोड [02 फेरे]

ट्रेन संख्‍या 09030 वलसाड–वेलांकन्नि स्‍पेशल वलसाड से मंगलवार, 14 जुलाई, 2026 को 18.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा गुरुवार को 10.00 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी।इसी प्रकार, ट्रेन संख्‍या 09029 वेलांकन्नि – डहाणू रोड स्‍पेशल वेलांकन्नि से शुक्रवार, 17 जुलाई, 2026 को 00.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 14.50 बजे डहाणू रोड पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पालघर, वसई रोड, पनवेल, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, आदोनि, गुंतकल, गुत्ती, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कड़पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, वेलूर छावनी, तिरुवण्‍णामलै, विल्लुपुरम, तिरुप्‍पादिरिप्पुलियूर, चिदम्‍बरम, मइलाडुतुरै, तिरुवल्‍लूर, कारैक्‍काल, नागूर और नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09030 का डहाणू रोड स्टेशन पर एक अतिरिक्त ठहराव होगा।

इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09030 की बुकिंग 10.07.2026से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- WR

Previous Next

TAGGED