जनकपुर रोड स्टेशन पर तिरुपति–एरनाकुलम एक्सप्रेस का 2 मिनट का ठहराव 9 जुलाई 2026 से शुरू

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 17433/17434 तिरुपति–एरनाकुलम–तिरुपति एक्सप्रेस का जनकपुर रोड स्टेशन पर 9 जुलाई 2026 एवं 13 जुलाई 2026 से 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया जाएगा। जारी समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 17434 (एरनाकुलम–तिरुपति एक्सप्रेस) जनकपुर रोड स्टेशन पर 05:10 बजे पहुंचेगी और 05:12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 17433 (तिरुपति–एरनाकुलम एक्सप्रेस) 14:13 बजे पहुंचेगी और 14:15 बजे प्रस्थान करेगी।

इस नए ठहराव से जनकपुर रोड तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को तिरुपति और एरनाकुलम के लिए सीधे रेल संपर्क का लाभ मिलेगा। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा, साथ ही समय की बचत और बेहतर यात्रा सुविधा भी मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों की रेल यात्रा और अधिक सुगम होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-SECR

Previous Next

TAGGED