ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित

उत्तर मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 14115 प्रयागराज जंक्शन–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस का परिवर्तित मार्ग 17.07.2026 से 21.07.2026 तक लागू रहेगा। इस अवधि में ट्रेन प्रयागराज जंक्शन–महोबा–कटनी मुड़वारा–दमोह–बीना मार्ग से चलेगी, जबकि इसका वर्तमान मार्ग प्रयागराज जंक्शन–महोबा–खजुराहो–ललितपुर–बीना है। यह परिवर्तन 5 फेरे के लिए रहेगा।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14116 डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस का मार्ग 18.07.2026 से 20.07.2026 तक परिवर्तित रहेगा। इस दौरान ट्रेन बीना–दमोह–कटनी मुड़वारा–महोबा–प्रयागराज जंक्शन मार्ग से संचालित होगी, जबकि इसका वर्तमान मार्ग बीना–ललितपुर–खजुराहो–महोबा–प्रयागराज जंक्शन है। यह परिवर्तन 3 फेरे के लिए लागू रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-NCR

Previous Next

TAGGED