यात्रियों की सुविधा हेतु तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के ड़िब्बें

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के ड़िब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसारः

1. गाडी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 02.06.26 से 30.06.26 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 05.06.26 से  03.07.26 तक 01 थर्ड एसी, 01 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय -सीकर - दिल्ली सराय रेलसेवा में दिनांक 03.06.26 से 03.07.26 तक 01 थर्ड एसी, 01 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 03.06.26 से 01.07.26 तक एवं जोधपुर से दिनांक 04.06.26 से  02.07.26 तक 01 थर्ड एसी, 01 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-NWR

Previous Next

TAGGED