गोंदिया–आगरा कैंट के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोंदिया से आगरा कैंट के बीच एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 08811 गोंदिया–आगरा कैंट समर स्पेशल 28 मई 2026, गुरुवार को सुबह 07:50 बजे गोंदिया से रवाना होगी।

जारी समय-सारणी के अनुसार ट्रेन बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी मुड़वारा, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर अगले दिन सुबह 04:00 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 18 ICF कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 8 सामान्य, 6 स्लीपर, 1 एसी-III और 1 एसी-II कोच शामिल होंगे।

रेल प्रशासन ने कहा है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी तथा प्रमुख स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत प्राप्त होगी। यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं आरक्षण स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-SECR

Previous Next

TAGGED