गोमती नगर–खोरधा रोड के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोमती नगर और खोरधा रोड के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार 05064/05063 गोमती नगर–खोरधा रोड–गोमती नगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें कुल 8 फेरों के लिए चलाई जाएंगी।

गाड़ी संख्या 05064 गोमती नगर–खोरधा रोड स्पेशल 28 मई 2026 से 18 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को गोमती नगर से 18:55 बजे प्रस्थान कर खोरधा रोड पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05063 खोरधा रोड–गोमती नगर स्पेशल 30 मई 2026 से 20 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को खोरधा रोड से 12:45 बजे रवाना होकर गोमती नगर पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, मऊ जंक्शन, औड़िहार जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, भोजूडीह जंक्शन, आद्रा जंक्शन, बांकुड़ा जंक्शन, विष्णुपुर जंक्शन, मेदिनीपुर, हिजली, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर केन्दुझर रोड, कटक, नराज मार्थापुर और भुवनेश्वर स्टेशन पर ठहरेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेल प्रशासन ने कहा है कि गर्मी के मौसम में अतिरिक्त यात्री सुविधा प्रदान करने और लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से इन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से यात्रा से पूर्व समय-सारणी और आरक्षण स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-NR

Previous Next

TAGGED