गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज कार्य के चलते साबरमती–गोरखपुर रेलसेवा का छपरा तक अस्थायी विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण साबरमती–गोरखपुर–साबरमती रेलसेवा को अस्थायी रूप से छपरा स्टेशन तक विस्तारित करने की घोषणा की है।

जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 19409 साबरमती–गोरखपुर रेलसेवा दिनांक 28.05.26, 30.05.26, 04.06.26 और 06.06.26 को साबरमती से प्रस्थान कर गोरखपुर के स्थान पर छपरा तक संचालित होगी। यह ट्रेन छपरा स्टेशन पर 21:25 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19410 गोरखपुर–साबरमती रेलसेवा दिनांक 30.05.26, 01.06.26, 06.06.26 और 08.06.26 को गोरखपुर के स्थान पर छपरा से 01:00 बजे संचालित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-NWR

Previous Next

TAGGED