भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस और शकूरबस्ती के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 09257 भावनगर टर्मिनस–शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल 29 मई 2026 से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 09258 शकूरबस्ती–भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 30 मई 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल श्रेणी सहित विभिन्न कोच उपलब्ध रहेंगे।
इस विशेष रेलसेवा के शुरू होने से यात्रियों को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आरक्षण विकल्प का लाभ भी प्राप्त होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR

