जबलपुर और पुणे के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं उनकी मांग पर संचालित गाड़ी संख्या 02132/02131 जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 20162/20161 जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित नंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन जबलपुर से 24 मई 2026 और पुणे से 25 मई 2026 से नियमित नम्बर से परिचालन किया जाएगा।

जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित नम्बर से परिचालन

गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 24 मई से प्रत्येक रविवार को जबलपुर से दोपहर 13:50 बजे प्रस्थान कर मदनमहल 14:00 बजे, नरसिंहपुर 14:58 बजे, पिपरिया 16:03 बजे, इटारसी 17:20 बजे, हरदा 18:16 बजे, बुरहानपुर 20:45 बजे, भुसावल 21:45 बजे, पहुंचकर अगले दिन मनमाड़ पर मध्यरात्रि 00:10 बजे, कोपरगांव 01:12 बजे, बेलापुर 01:57 बजे, अहिल्यानगर 02:57 बजे तथा दोड़ कॉर्ड ताइन पर 04:33 बजे ठहराव लेते हुए सोमवार को पुणे सुबह 06:25 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20161 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 25 मई से प्रत्येक सोमवार को पुणे से 11:20 बजे प्रस्थान कर दौड़ कॉर्ड लाइन पर 12:20 बजे, अहिल्यानगर पर 13:32 बजे, बेलापुर पर 14:37 बजे, कोपरगाँव 15:27 बजे, मनमाड़ 17:10 बजे, भुसावल 20:00 बजे, बुरहानपुर 20:31 बजे, पहुँचकर अगले दिन हरदा पर मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी पर 02:00 बजे, पिपरिया पर 03:18 बजे नरसिंहपुर 04:28 बजे तथा मदनमहत पर 05:38 बजे ठहराव लेते हुए मंगलवार को जबलपुर सुबह 06:00 बजे पहुंचेगी।

दिनाँक 24 मई 2026 से 28 जून 2026 तक कोच संरचना - इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-WCR

Previous Next

TAGGED