रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन ग्वालियर से 19 मई से 14 जुलाई,2026 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को तथा बरौनी से 20 मई से 15 जुलाई,2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 17 फेरों में चलाई जायेगी। 04138 बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के सुरेमनपुर के प्रस्थान समय में निम्नवत परिवर्तन किया गया है।
04138 बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार सुरेमनपुर से 19.17 बजे प्रस्थान करेंगी। शेष स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान का समय यथावत रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NER

