रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार कानपुर सेंट्रल से 28 मई,2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा गुवाहाटी से 29 मई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार 02 अतिरिक्त फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 मई, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कानपुर सेंट्रल से 08.00 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर से 09.00 बजे, प्रयागराज जं. से 11.00 बजे, ज्ञानपुर रोड से 12.05 बजे, बनारस से 13.30 बजे, वाराणसी जं. से 13.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.15 बजे, बलिया से 16.25 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सोनपुर से 20.12 बजे, हाजीपुर से 20.27 बजे, शाहपुर पटोरी से 21.12 बजे, बरौनी से 22.55 बजे, बेगूसराय से 23.15 बजे, खगड़िया से 23.57 बजे, दूसरे दिन मानसी से 00.10 बजे, नवगछिया से 01.12 बजे, कटिहार से 04.15 बजे, बारसोई से 05.58 बजे, किशनगंज से 06.45 बजे, अलुआबाड़ी रोड 07.10 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 10.00 बजे, न्यू कूचबिहार से 12.35 बजे, न्यू अलीपुरद्वार से 13.15 बजे, कोकराझार से 14.30 बजे न्यू बंगाईगांव से 15.20 बजे, बरपेटा से 16.02 बजे, रंगिया से 16.55 बजे तथा कामाख्या से 18.22 बजे छूटकर गुवाहाटी 19.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04128 गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 मई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गुवाहाटी से 22.00 बजे प्रस्थान कर कामाख्या से 22.32 बजे, रंगिया से 23.30 बजे, दूसरे दिन बरपेटा से 00.17 बजे, न्यू बंगाईगांव से 01.30 बजे, कोकराझार से 02.20 बजे, न्यू अलीपुरद्वार से 03.20 बजे, न्यू कूचबिहार से 03.50 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 06.45 बजे, अलुआबाड़ी रोड 07.32 बजे, किशनगंज से 07.50 बजे, बारसोई से 08.52 बजे, कटिहार से 11.35 बजे, नवगछिया से 12.22 बजे, मानसी से 13.12 बजे, खगड़िया से 13.24 बजे, बेगूसराय से 14.06 बजे, बरौनी से 14.35 बजे, शाहपुर पटोरी से 15.40 बजे, हाजीपुर से 16.20 बजे, सोनपुर से 16.32 बजे, छपरा से 18.35 बजे, बलिया से 19.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.10 बजे, वाराणसी जं. से 23.15 बजे, बनारस से 23.35 बजे, तीसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.50 बजे, प्रयागराज जं. से 03.45 बजे तथा फतेहपुर से 05.02 बजे छूटकर कानपुर सेंट्रल 07.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NER

