साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का जैसलमेर तक विस्तार

रेलवे द्वारा साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का जैसलमेर तक विस्तार किया जा रहा है। इस रेलसेवा के विस्तार का जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा के रूप में संचालन किया जायेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04873, जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.05.26 को जैसलमेर से 12.30 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 03.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में रामदेवरा, फलोदी, ओसियां, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, दुदाड़ा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

जैसलमेर तक विस्तारित नियमित गाडी संख्या 20486/20485, साबरमती-जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा का साबरमती से दिनांक 23.05.26 से एवं जैसलमेर से 23.05.26 से संचालित होगी।

गाडी संख्या 20486, साबरमती-जैसलमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.05.26 से साबरमती से 07.00 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर 14.40 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जैसलमेर पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.05.26 से जैसलमेर से प्रतिदिन 06.30 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.50 बजे प्रस्थान कर 20.00 बजे साबरमती पहुचेगी ।

 Source-RSB

Previous Next

TAGGED