पूर्व मध्य रेल ने दरभंगा-रक्सौल मेमू ट्रेन सेवा का विस्तार करते हुए इसका संचालन अब नरकटियागंज तक करने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 63373/63374 अब दरभंगा-रक्सौल-नरकटियागंज मेमू के रूप में चलेगी। जारी समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 63373 रक्सौल से 23:55 बजे प्रस्थान कर 01:55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 63374 नरकटियागंज से 02:35 बजे प्रस्थान कर 03:45 बजे रक्सौल पहुंचेगी और 04:00 बजे आगे रवाना होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रक्सौल-दरभंगा-रक्सौल के बीच का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
इस विस्तार से नरकटियागंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे रेल संपर्क की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यात्रियों को यात्रा में अधिक सहूलियत मिलने के साथ क्षेत्रीय आवागमन भी बेहतर होने की उम्मीद है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-ECR

