“अब सफर होगा और आसान! मेमू ट्रेन का संचालन सिकटा तक बढ़ा”

पूर्व मध्य रेल ने मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन सेवा का विस्तार करते हुए इसका संचालन अब सिकटा तक करने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 63313/63314 अब मुजफ्फरपुर-रक्सौल-सिकटा मेमू के रूप में संचालित होगी। जारी समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 63313 रक्सौल से 23:00 बजे प्रस्थान कर 23:55 बजे सिकटा पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 63314 सिकटा से 04:00 बजे प्रस्थान कर 04:37 बजे रक्सौल पहुंचेगी और 05:00 बजे आगे रवाना होगी। रेलवे ने बताया है कि रक्सौल-मुजफ्फरपुर-रक्सौल के बीच का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।

इस विस्तार से सिकटा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क सुविधा मिलेगी। यात्रियों को दैनिक यात्रा में अधिक सहूलियत मिलने के साथ क्षेत्रीय आवागमन और कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-ECR

Previous Next

TAGGED