पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव

यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल से संचालित कोटा-श्रीगंगानगर- कोटा एवं झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है। इस ठहराव कि विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है:-

1) गाड़ी संख्या 22981/22982 कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेसः- गाड़ी संख्या 22981 कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 19.05.2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 22:50/22:52 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 22982 श्रीगंगानगर-कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 22.05.2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय 04:38/04:40 बजे रहेगा।

2) गाड़ी संख्या 22997/22998 झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेसः-

गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) दिनांक 20.05.2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय रात 22:50/22:52 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 22998 श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) दिनांक 20.05.2026 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय 04:38/04:40 बजे रहेगा।

यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस / 139 रेल मदद से गाड़ी के ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Source-WCR

Previous Next

TAGGED