रेलवे द्वारा अहमदाबाद स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य किया जा रहा है। रेलसेवाओं का अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेषन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाओं का अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है:-
1 गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.05.26 से 20.08.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 05.20 बजे आगमन व 05.30 बजे प्रस्थान करेगी।
2 गाडी संख्या 20496, हडपसर- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.05.26 से 20.08.26 तक हडपसर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07.20 बजे आगमन व 07.30 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR

