आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण भारत यात्रा” टूर पैकेज की घोषणा की है। यह 11 रात और 12 दिनों की धार्मिक यात्रा 29 जून 2026 को योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होगी।
इस यात्रा के दौरान रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹24,350 प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि ईएमआई सुविधा ₹856 प्रति माह से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
यात्रियों के लिए बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), प्रयागराज संगम और मानिकपुर स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
यह विशेष धार्मिक टूर यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का आरामदायक एवं सुव्यवस्थित अवसर प्रदान करेगा। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और बेहतर पर्यटन अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ मिल सके।
यात्री आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट के माध्यम से इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पूछताछ और बुकिंग के लिए 8287930199, 7302821864, 9236391908, 8287930908 और 9236391925 नंबर जारी किए गए हैं।
Source-IRCTC

