आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से “02 ज्योतिर्लिंग विद दक्षिण दर्शन यात्रा” टूर पैकेज की घोषणा की है। यह 10 रात और 11 दिनों की धार्मिक यात्रा 10 जून 2026 को इंदौर से शुरू होगी।
इस यात्रा के दौरान रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹20,250 प्रति व्यक्ति रखी गई है।
यह विशेष धार्मिक टूर यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का आरामदायक एवं सुव्यवस्थित अवसर प्रदान करेगा। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और बेहतर पर्यटन अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ मिल सके।
यात्री आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट के माध्यम से इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पूछताछ और बुकिंग के लिए 9321901832, 9321901865 और 9321901862 नंबर जारी किए गए हैं।
Source-IRCTC

