गोंदिया–रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गोंदिया और रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 28 जून 2026 तक संचालित होगी और कुल 10 फेरों के लिए चलेगी।

गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सुबह 06:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ होते हुए रक्सौल पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 088678 रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल प्रत्येक रविवार को शाम 19:10 बजे रक्सौल से रवाना होकर इसी मार्ग से गोंदिया पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार इस ट्रेन का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों जैसे झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, बोकारो स्टील सिटी, बघौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन और सीतामढ़ी जंक्शन में भी रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-SECR

Previous Next

TAGGED