दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और हरिद्वार के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 19 अप्रैल से 29 जून 2026 तक संचालित होगी और कुल 11 फेरों के लिए चलेगी।
गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल प्रत्येक रविवार को सुबह 11:00 बजे दुर्ग से रवाना होगी और रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर, शहडोल और उमरिया होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को शाम 18:55 बजे हरिद्वार से रवाना होकर इसी मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी।
रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर, शहडोल और उमरिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों जैसे कटनी मुड़वारा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा और हजरत निजामुद्दीन में भी रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-SECR

