दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 11754/11753 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस का सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने की घोषणा की है।
गाड़ी संख्या 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस का सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर ठहराव 16 मई 2026 से प्रभावी होगा। यह ट्रेन स्टेशन पर 19:51 बजे पहुंचेगी और 19:52 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस–रीवा का ठहराव 18 मई 2026 से लागू होगा। यह ट्रेन सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर 04:44 बजे पहुंचेगी और 04:45 बजे रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार, सलीमनाबाद रोड एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को रीवा, नागपुर तथा मध्यवर्ती स्टेशनों के लिए बेहतर रेल संपर्क और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-SECR

