पूर्व रेलवे ने पुरी और पटना के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 18405/18406 पुरी–पटना–पुरी एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 08439/08440 पुरी–पटना–पुरी स्पेशल ट्रेन के नियमित होने के बाद शुरू की जाएगी। 18405 पुरी–पटना एक्सप्रेस की पहली सेवा 23 मई 2026, शनिवार से चलेगी, जबकि 18406 पटना–पुरी एक्सप्रेस 24 मई 2026, रविवार से शुरू होगी।
18405 पुरी–पटना एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को पुरी से 14:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 18406 पटना–पुरी एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को पटना से 13:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:45 बजे पुरी पहुंचेगी।
ट्रेन मार्ग में खोरधा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर केन्दुझर रोड, भद्रक, बालेश्वर, आंदुल, बर्धमान, आसनसोल, मधुपुर, झाझा, किऊल, मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन में एसी 2-टियर का 1 कोच, एसी 3-टियर के 3 कोच, शयनयान श्रेणी के 8 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी (जीएस) के 4 कोच और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। ट्रेन की श्रेणी एक्सप्रेस रखी गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-ER

