सियालदह मंडल में रेल सुविधा का विस्तार: नई लोकल ट्रेन को मिला बहरमपुर कोर्ट तक नया रूट

पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने कनेक्टिविटी में सुधार, अत्यंत भीड़ से राहत दिलाने तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के लिए 18.05.2026 से 31776 डाउन कृष्णपुर-काशीमबाजार लोकल ट्रेन की यात्रा बहरमपुर कोर्ट तक विस्तारित करने तथा बहरमपुर कोर्ट से लालगोला तक एक नई ईएमयू लोकल ट्रेन सेवा अर्थात 31777 अप बहरमपुर कोर्ट-लालगोला लोकल ट्रेन का शुभारम्भ करने की घोषणा की है।

विस्तारित 31776 डाउन कृष्णपुर-बहरमपुर कोर्ट लोकल ट्रेन कृष्णपुर, पीरतला, भगवानगोला, सुवर्णमृगी, जियागंज, मुर्शिदाबाद तथा काशीमबाजार स्टेशनों से होकर बहरमपुर कोर्ट तक चलेगी।

नई 31777 अप बहरमपुर कोर्ट-लालगोला लोकल ट्रेन बहरमपुर कोर्ट, काशीमबाजार, मुर्शिदाबाद, जियागंज, सुवर्णमृगी, भगवानगोला, पीरतला तथा कृष्णपुर स्टेशनों से होकर लालगोला तक संचालित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-ER

Previous Next

TAGGED