दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है वाणिज्यिक ठहराव |
ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटीके मध्य 13-13फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 01001एलटीटी-सांतरागाछी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 21अप्रैल से 14जुलाई 2026तक (13फेरा) प्रत्येक मंगलवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01002सांतरागाछी-एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 23अप्रैल से 16जुलाई 2026तक (13फेरा) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है|
गाडी की समय सारिणी –
गाड़ी संख्या 01001एलटीटी-सांतरागाछी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से प्रत्येक मंगलवार को 20.15बजे रवाना होगी तथा ठाणे आगमन 20.40बजे, प्रस्थान 20.43बजे, कल्याण आगमन 21.10बजे, प्रस्थान 21.13बजे दूसरे दिन नासिक रोड आगमन 00.15बजे, प्रस्थान 00.18बजे, भुसावल आगमन 03.35बजे, प्रस्थान 03.40बजे,अकोला आगमन 05.55बजे, प्रस्थान 05.57बजे, बडनेरा आगमन 07.55बजे , प्रस्थान 07.58बजे, नागपुर आगमन 10.15बजे, प्रस्थान 10.20बजे, गोंदिया आगमन 11.53बजे, प्रस्थान 11.55बजे, दुर्ग आगमन 14.10बजे, प्रस्थान 14.15बजे, रायपुर आगमन 14.50बजे, प्रस्थान 14.55बजे, बिलासपुर आगमन 16.35बजे, प्रस्थान 16.50बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.03बजे, प्रस्थान 20.05बजे, राउरकेला आगमन 21.40बजे, प्रस्थान 21.48बजे, चक्रधरपुर आगमन 23.30बजे, प्रस्थान 23.35बजे तीसरे दिन टाटानगर आगमन 00.30बजे, प्रस्थान 00.35बजे, खड़गपुर आगमन 02.45बजे, प्रस्थान 02.50होतेहुये 05.00बजे सांतरागाछी पहुंचेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी-एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से प्रत्येक गुरुवार को 15.50बजे रवाना होगी तथा खड़गपुर आगमन 17.15बजे, प्रस्थान 17.20बजे, टाटानगर आगमन 19.30बजे, प्रस्थान 19.35बजे, चक्रधरपुर आगमन 20.50बजे, प्रस्थान 20.55बजे, राउरकेला आगमन 22.20बजे, प्रस्थान 22.28बजे दूसरे दिन झारसुगुड़ा आगमन 00.05बजे, प्रस्थान 00.07बजे, बिलासपुर आगमन 03.50बजे, प्रस्थान 04.00बजे, रायपुर आगमन 05.35बजे, प्रस्थान 05.40बजे, दुर्ग आगमन 06.30बजे, प्रस्थान 06.35बजे, गोंदिया आगमन 08.33बजे, प्रस्थान 08.35बजे, नागपुर आगमन 10.50बजे, प्रस्थान 10.55बजे, बडनेरा आगमन 13.37बजे, प्रस्थान 13.40बजे, अकोला आगमन 14.37बजे, प्रस्थान 14.40बजे, भुसावल आगमन 16.40बजे, प्रस्थान 16.45बजे, नासिक रोड आगमन 20.00बजे, प्रस्थान 20.03बजे, कल्याण आगमन 22.42बजे, प्रस्थान 22.45बजे, ठाणे आगमन 23.05बजे, प्रस्थान 23.08बजे होते हुये 23.45बजे एलटीटी पहुंचेगी ।
इस समर स्पेशल ट्रेन में 04जनरल, 04स्लीपर, 10एसी-III इकॉनमी, 02एसी-II कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-SECR

