प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज समर स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज-दादरी (ग्रेटर नोएडा)-प्रयागराज के बीच संचालित समर स्पेशल ट्रेन संख्या 02417/02418 में अतिरिक्त स्टेशन ठहराव प्रदान किया गया है। यह व्यवस्था 12 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज-दादरी (ग्रेटर नोएडा) एक्सप्रेस का भरवारी स्टेशन पर आगमन 20:30 बजे और प्रस्थान 20:32 बजे होगा, जबकि बिंदकी रोड स्टेशन पर आगमन 22:15 बजे तथा प्रस्थान 22:17 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 02418 दादरी (ग्रेटर नोएडा)-प्रयागराज एक्सप्रेस का बिंदकी रोड स्टेशन पर आगमन 05:40 बजे और प्रस्थान 05:42 बजे होगा। इसके अलावा, भरवारी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 07:35 बजे तथा प्रस्थान 07:37 बजे निर्धारित किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source-NCR

Previous Next

TAGGED