उत्तर रेलवे ने लातेहार तथा टोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कुछ रेलगाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 12453 रांची जं.-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का लातेहार स्टेशन पर आगमन 19:28 बजे और प्रस्थान 19:30 बजे होगा। यह ठहराव 10 मई 2026 से प्रभावी रहेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची जं. राजधानी एक्सप्रेस का लातेहार स्टेशन पर आगमन 06:37 बजे तथा प्रस्थान 06:39 बजे होगा, जो 16 मई 2026 से लागू होगा।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 13379 धनबाद जं.-लोकमान्य तिलक (ट.) साप्ताहिक एक्सप्रेस का टोरी जं. स्टेशन पर आगमन 03:31 बजे और प्रस्थान 03:33 बजे होगा। यह ठहराव 11 मई 2026 से प्रभावी रहेगा। ट्रेन संख्या 13380 लोकमान्य तिलक (ट.)-धनबाद जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस का टोरी जं. स्टेशन पर आगमन 00:42 बजे तथा प्रस्थान 00:44 बजे होगा, जिसका प्रायोगिक ठहराव 13 मई 2026 से शुरू होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source-NR

