बाड़मेर-हरिद्वार के बीच द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन

उत्तर रेलवे ने बाड़मेर और हरिद्वार के बीच 40 फेरों के लिए द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। रेलगाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल 11 मई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी। यह ट्रेन बाड़मेर से सुबह 04:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन हरिद्वार सुबह 04:10 बजे पहुंचेगी। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल 12 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 05:15 बजे रवाना होकर अगले दिन बाड़मेर सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी।

रेलसेवा में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन का ठहराव बायतू, बालोतरा, समदड़ी जंक्शन, दुंदाड़ा, लूणी जंक्शन, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड जंक्शन, नागौर, नोखा, बीकानेर जंक्शन, लालगढ़ जंक्शन, लूनकरनसर, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ जंक्शन, संगरिया, मंडी डबवाली, बठिंडा जंक्शन, धूरी जंक्शन, अंबाला छावनी जंक्शन तथा सहारनपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source-NR

Previous Next

TAGGED