सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने 05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 05573 सरायगढ़ जंक्शन से सुबह 03:05 बजे प्रस्थान करेगी और सहरसा जंक्शन, मुंगेर तथा भागलपुर जंक्शन होते हुए देवघर सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05574 देवघर से सुबह 11:35 बजे रवाना होकर भागलपुर जंक्शन, मुंगेर और सहरसा जंक्शन के रास्ते रात 22:15 बजे सरायगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान थरबिटिया, सुपौल, गढ़ बरुआरी, पंचगछिया, सोनवरसा कचहरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, धमारा घाट, बदला घाट, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, सबदलपुर जंक्शन, रतनपुर, सुलतानगंज, बाराहाट जंक्शन एवं बांका जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन का संचालन 07.05.2026 से 31.05.2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। कुल 25 ट्रिप चलेंगी। गाड़ी का गठन ईएमयू रेक से किया जाएगा और यह मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source-ER

Previous Next

TAGGED