पूर्व रेलवे ने यात्री संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से 13.05.2026 से कृष्णनगर सिटी–आमघाटा एकल लाइन खंड में दो जोड़ी नई ईएमयू लोकल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। जारी समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 31887 कृष्णनगर सिटी जंक्शन से सुबह 05:20 बजे प्रस्थान कर आमघाटा (हॉल्ट) सुबह 05:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 31888 आमघाटा से सुबह 05:43 बजे रवाना होकर कृष्णनगर सिटी सुबह 05:58 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 31889 कृष्णनगर सिटी से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर आमघाटा रात 22:30 बजे पहुंचेगी। वापसी सेवा ट्रेन संख्या 31890 आमघाटा से रात 22:40 बजे रवाना होकर कृष्णनगर सिटी रात 23:00 बजे पहुंचेगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे द्वारा जारी की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source-ER

