उत्तर रेलवे ने वाराणसी जंक्शन और चंडीगढ़ जंक्शन के बीच आरक्षित ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। रेलगाड़ी संख्या 04227 वाराणसी जंक्शन से चंडीगढ़ जंक्शन के लिए 14 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से सुबह 11:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 04228 चंडीगढ़ जंक्शन से वाराणसी जंक्शन के लिए 15 मई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 6:00 बजे रवाना होकर रात 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, रायबरेली जंक्शन, लखनऊ, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, रुड़की, सहारनपुर जंक्शन और अंबाला छावनी जंक्शन स्टेशनों पर होगा। ट्रेनें वातानुकूलित श्रेणी की होंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source-NR/RSB

