जून-जुलाई में निकलिए आध्यात्मिक सफर पर, आईआरसीटीसी शुरू करेगा विशेष धार्मिक ट्रेन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो विशेष यात्रा पैकेजों की घोषणा की है। यह सेवाएं योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएंगी, जिनमें यात्रियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों एवं दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

पहले पैकेज के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा 12 जून 2026 से 23 जून 2026 तक 11 रात और 12 दिन की होगी।

इस यात्रा के लिए यात्रियों के चढ़ने और उतरने के स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई तथा ललितपुर जंक्शन निर्धारित किए गए हैं। पैकेज शुल्क इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) के लिए 24,100 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी) के लिए 40,890 रुपये प्रति व्यक्ति तथा कम्फर्ट श्रेणी (2 एसी) के लिए 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।

आईआरसीटीसी द्वारा दूसरी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा के लिए संचालित की जा रही है। इस यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरै, कन्याकुमारी स्थानीय दर्शन तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मरकापुर के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक 11 रात और 12 दिन की होगी।

दक्षिण भारत यात्रा के लिए ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, एमबीडीपी प्रतापगढ़, प्रयागराज और मानिकपुर स्टेशनों से यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। पैकेज में 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन तथा एसी और नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल रहेगा। इस यात्रा के लिए इकोनॉमी श्रेणी का किराया 24,350 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया 41,800 रुपये तथा कम्फर्ट श्रेणी का किराया 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आईआरसीटीसी ने इसके अतिरिक्त कई हवाई यात्रा और रेल टूर पैकेज भी शुरू किए हैं। विदेशी यात्रा पैकेजों में भूटान, सिंगापुर-मलेशिया, नेपाल, बाली, वियतनाम और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं घरेलू यात्रा पैकेजों में अरुणाचल प्रदेश तवांग, धर्मशाला-खज्जियार, कश्मीर, दार्जिलिंग, 4 शक्तिपीठ यात्रा, 03 ज्योतिर्लिंग यात्रा, हम्पी, भोपाल-पंचमणी, लद्दाख, दिव्या दक्षिण, हैदराबाद मल्लिकार्जुन, उज्जैन महाकाल, केरला, अंडमान, मैसूर-ऊटी, गुजरात और राजस्थान यात्रा पैकेज शामिल किए गए हैं।

रेल टूर पैकेजों में मां वैष्णो देवी, शिरडी-शनि सिंगणापुर-त्रियंबकेश्वर, अहमदाबाद-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नैनीताल, रामेश्वरम-मदुरै तथा चंडीगढ़-शिमला-कुफरी यात्रा प्रमुख हैं।

आईआरसीटीसी के अनुसार इन पैकेजों की बुकिंग “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय तथा IRCTC Tourism के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913 और 8595924294 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Source/IRCTC

Previous Next

TAGGED